लातेहार। जिले के गारू प्रखंड में वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया. डोमाखाड़ स्थित कोयल नदी काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं कलश धारण कर गारू प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. नगेड़ा पत्थल के समीप केसरा चंडी स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी. मौके पर मां दुर्गा, वन शक्ति मां और केसरा चंडी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व वन क्षेत्र पदाधिकारी उमेश कुमार दुबे समेत अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया. मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित निर्मल चंद्र पांडेय ने किया. इस मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वन प्राणी सप्ताह के दौरान लोगों को जंगल, पेड़-पौधों और वन्यजीवों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा से ही प्राकृतिक संतुलन बना रहेगा और लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि वन है तो जीवन है. जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. गारू में वन प्राणी सप्ताह दो से नौ अक्टूबर तक मनाया जाएगा. इस दौरान वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, मुखिया शनेश्वर सिंह, पवन कुमार कश्यप, अशोक राम, उमेश प्रसाद, जिप सदस्य जीरा देवी, अजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, वनरक्षक विशाल सिंह, विपिन कुमार, विवेक विशाल, तारा कुमारी, श्रीराम शर्मा, आशीष कुमार, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वनकर्मी मौजूद थे.