WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान में सम्मानित हुए शिक्षक नंददेव राम

बरवाडीह (लातेहार)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेचा पंचायत के पीएम श्री होरिलॉंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंददेव राम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.  राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. नंददेव राम को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था व छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान के लिए चयनित किया गया. सम्मान मिलने के बाद विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने नंददेव राम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. नंददेव राम की इस उपलब्धि को बरवाडीह प्रखंड के साथ-साथ पूरे लातेहार जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है. उन्‍होने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button