लातेहार
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने घायल गाय की इलाज का जायजा लिया


बता दें कि पिछले दिनों शहर के बाइपास सड़क में एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ जाने से शहर के अंबाकोठी निवासी कृष्णा ठाकुर की गाय गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और पशु पालन विभाग के चिकित्सा कर्मियों से घायल गाय का इलाज कराया. हालांकि स्थानीय संगठनों ने घायल गाय के इलाज के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया था. डा प्रमोद प्रसाद ने बताया कि विभाग हमेशा ऐसे मामलों में संवेदनशील रहता है. जब भी सूचना मिलती है पशुपालन विभाग के चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंचते हैं. उन्होने इलाज के नाम पर खानापूर्ति करने के आरोपों से इंकार किया.