WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीह

रेलवे ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन ने मनाया बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस

बरवाडीह (लातेहार)। पूर्व मध्य रेलवे के बरवाडीह स्थित ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन कार्यालय परिसर में शनिवार को बिहार लेनिन एवं शोषित-वंचितों, किसानों और मजदूरों के महान नेता अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके संघर्ष, विचार और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है” और “धन, धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है” जैसे उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई में प्रेरणा देते हैं. वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आवाज थे. उन्होंने जीवनभर शोषित, वंचित, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।प्रोफेसर सूर्यदेव सिंह ने बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करने का काम किया. उनके विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अजय कुमार, चीफ क्रू कंट्रोलर (CCC/BRWD) ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए बाबू जगदेव प्रसाद का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरु प्रसाद, ने कहा कि समाज के सभी वंचित वर्गों को शिक्षा, संगठन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए. सचिव वीपी सिंह ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों ने सामाजिक बराबरी की लड़ाई को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में वास्तविक समानता स्थापित की जा सकती है। जोनल लीडर पीके सिंह ने भी उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान ललई सिंह यादव को भी याद किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता लोको पायलट चंदन कुमार ने की। मौके पर जीबी माथुर (SC/ST सचिव), सीबी कुमार लोको पायलट, निरंजन कुमार लोको पायलट, वीसीएस आजाद लोको पायलट, लव कुमार ट्रेन मैनेजर, रंजीत सिंह स्टेशन प्रबंधक, अशोक कुमार दांगी, अशोक कुमार सिंह, रामाशीष (स्टेशन अधीक्षक, छिपादोहर) सहित अन्य रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button