लातेहार। शनिवार की देर शाम लातेेेहार- नावागढ़ रोड में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि एक बाइक में लोग अपने घर जा रहे थे, विपरित दिशा मे एक बाइक मेे एक सवार आ रहा था. दोनो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. सदर अस्पताल में तीनों का इलाज किया जा रहा है.
नावागढ़ पंचायत के मुखिया प्रवेश उरांव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि तीनों युवक लातेहार रेलवे स्टेशन से धनकारा पंचायत के बेलवाटांड़ स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. उन्होने सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. श्री उरांव ने बताया कि घायल में अमीत कुमार, संदीप कुमार तथा अरूण उरांव का नाम शामिल है. इसमें अमीत व संदीप कुमार का प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर किया जा रहा है.