WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

स्‍व राजकिशोर राम चंद्रवंशी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बरवाडीह (लातेहार)। छिपादोहर बाजार निवासी स्व राजकिशोर राम चंद्रवंशी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र मुकेश राम चंद्रवंशी एवं समस्त परिवारजनों की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने स्वर्गीय राजकिशोर राम चंद्रवंशी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.  ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया. ग्रामीणों ने  स्व राजकिशोर राम चंद्रवंशी को हमेशा गरीबों की मदद करने, जरूरतमंदों का सहयोग करने, लोगों को भोजन कराने और समाज सेवा करने वाला बताया. मुकेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि वे अपने पिता के आदर्श व सिद्धांतों पर चलेगे और गरीबों की सेवा करेगें. ।मौके पर बबीता देवी, विकास चंद्रवंशी, अनुराग चंद्रवंशी, पूजा देवी, जिया कुमारी, शिवांश चंद्रवंशी, ऋषभ चंद्रवंशी, मुन्ना कुमार गुप्ता, सत्येंद्र राम, उमेश राम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button