latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

दो बाइक की टक्‍कर में तीन घायल, दो रेफर

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के पतकी ग्राम के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. समाजसेवी अख्तर अंसारी और कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने मानवीय पहल करते हुए घायलों को अपनी निजी वाहन से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. घायलों की पहचान डुमरियाटांड़ निवासी रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह (पिता बबन सिंह  के रूप में हुई है. बताया गया कि रविंद्र और सतेंद्र आपस में जुड़वा भाई हैं. वहीं तीसरा घायल पतकी निवासी नीरज राम बताया गया है. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की टक्कर के बाद तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद में सहयोग किया. समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी. प्राथमिक उपचार के बाद दोनो भाइयों को रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button