latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

दिवंगत मंत्री को जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

लातेहार। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला स्टेडियम वॉलीबॉल खेल मैदान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का शुभारंभ वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और बैडमिंटन के खिलाड़ियों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा खेल प्रेमियों द्वारा वॉलीबॉल खेल मैदान में कतारबद्ध होकर दो मिनट का मौन रखकर किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोक सभा को संबोधित करते हुए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष (लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन) पंकज तिवारी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन, उनके संघर्ष और खेल के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री का खेल प्रेम और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण अद्वितीय था. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक और असमय निधन से पूरा झारखंड खेल जगत स्तब्ध, मर्माहत और गहरे सदमे में है. वह सिर्फ एक लोकप्रिय जननेता ही नहीं थे, बल्कि झारखंड के खेल, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के सच्चे हितैषी, संरक्षक एवं मार्गदर्शक थे. लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने अपने संबोधन में इसे खेल जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री राज्य के खेल और प्रशिक्षकों की स्थिति को लेकर बेहद गंभीर थे. झारखंड में कुछ ही दिन पहले उनके मार्गदर्शन और निर्देश में पूर्व में कार्यरत सभी खेल प्रशिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण दिए जाने की बात सामने आई थी, जिससे प्रशिक्षकों में एक नई उम्मीद जगी थी. उनके निधन से राज्य के खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में गहरा शोक व्याप्त है. इस शोक सभा के दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार के अलावा जिम ट्रेनर आसिफ अली, प्रिंस, शहादत हुसैन, टिंकू, गोल्डन, कमलेश उरांव, वाहिद अंसारी, कन्हैया पांडेय, आशुतोष कुमार ठाकुर समेत कई गणमान्य खेल प्रेमी और दर्जनों बालक-बालिका खिलाड़ी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button