latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

ऋषभ रंजन ने बढ़ाया लातेहार का मान, राज्‍यपाल ने सम्‍मानित किया

लातेहार। कहते हैं कि मेहनत की मिट्टी में सफलता का बीज बोया जाए तो उपलब्धि की फसल जरूर लहलहाती है. इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए लातेहार  के ऋषभ रंजन ने. व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार के ज्येष्ठ पुत्र ऋषभ रंजन ने कानून विषय  की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ऋषभ रंजन को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित थे.  ऋषभ रंजन की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है. उनकी सफलता ने न केवल परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि लातेहार की धरती को भी गौरवान्वित किया है. उनकी यह उपलब्धि जिले के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन के बल पर अपने सपनों को साकार करने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. ऋषभ रंजन की सफलता पर जिलेवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम के अलावा समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, असीम कुमार बाग, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, लातेहार‍ जिला अधिवक्‍ता संघ क अध्‍यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद व देवाशीष कुमार, रंगकर्मी आशीष टैगोर, पत्रकार पंकज प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, रामदेव प्रसाद, पंचम प्रसाद आदि ने बधाई दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!