लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर नशा का व्यापार करने वाले तस्करों पर कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक को मिली को सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें विमलेश कुमार सिंह पिता लालमुनी सिंह एवं मिथुन कुमार ( आदर्श नगर, बरवाडीह लातेहार) का नाम शामिल है. इस संबंध में बरवाडीह थाना कांड संख्या 60/26 दिनांक 09/09/26,धारा-21/22/27 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है. इन पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है. वहीं जिले बारियातु थाना कांड संख्या 10/2025, दिनांक 06.02.2025 बीएनएस की धारा 111(4) एवं धारा 15(c) /17(c)/ 18(b)/ 22/ 25/ 29 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य यादव पिता तुला यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.