latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

विहिप-बजरंग दल ने मनाया स्थापना दिवस, संगठन विस्तार और मजबूती पर दिया जोर

शिव मंदिर विवाह मंडप में हुआ कार्यक्रम, जिला मंत्री संजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को किया मार्गदर्शन

बरवाडीह (लातेहार)। छिपादोहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल का स्थापना दिवस शिव मंदिर स्थित विवाह मंडप परिसर में उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ओम मंत्र के उच्चारण और श्रीराम जय राम के जयघोष के साथ हुई. इस दौरान संगठन की स्थापना, उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले से पहुंचे विहिप के जिला मंत्री संजय तिवारी ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है. विशिष्ट अतिथि संजय लोहार ने कहा कि संगठन जितना मजबूत और संगठित रहेगा, उतनी ही मजबूती के साथ समाज और धर्म से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों को लेकर अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन शंकर चंद्रवंशी ने किया. वहीं मौके पर संजय तिवारी, संजय लोहार, मुन्ना गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय, अंकित कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, प्रेम कुमार, शंकर राम चंद्रवंशी, बबन तिवारी, बृजदेव प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र राम, कृष्णा यादव, जयराम सिंह, भिखराज सिंह, कपिल देव सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!