लातेहार
पुलिस ने पांच टन लोहा स्क्रेप के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले की चंदवा थाना पुलिस ने पांच टन लोहा स्क्रेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने मौके पर से एक पिकअप वैन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. इस संबंध में चंदवा थाना में कांड संख्या 171/26 भारतीय न्यास संहिता की धारा-303 (2)/317(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास उरांव (दामोदर, चंदवा) मैनाथ गंझू (चतरो) और रवि कुमार सिंह ( महुआमिलान) का नाम शामिल है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. दरअसल 12 सितंबर को चदंवा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एस्सार प्लांट से भारी मात्रा में लोहा स्क्रेप की चोरी की गयी है. लोहे को प्लांट के पीछे के रेसेवायर तालाब की झाडि़यों में छिपा कर रखा गया है. वहां कबाड़ी दुकान तक पीक अप वैन व मोटरसाइकिल से ढोया जा रहा है. इस सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापामारी का दल गठन कर छापामारी की गयी. छापामारी दल सावधानी पूर्वक तालाब के पास पहुंची. वहां जाने पर पाया कि 20 से 25 आदमी लोहा के स्क्रेप पीक अप वैन में लोड कर रहे हैं और आठ से 10 लोग मोटरसाइकिल से कटे हुए लोहे को ढो रहे हैं. इन घेराबंदी की गयी. पुलिस को देखते ही सब लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर तीन लोगों को पकड़ा. पुलिस ने इस मामले में उपरोक्त तीनों समेंत 26 लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया है.



