latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एसएसबी की 32वीं वाहिनी मुख्‍यालय में राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया

लातेहार। 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लातेहार के मुख्‍यालय में 14 सितंबर को राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया. वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के मागदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में  उप कमांडेंट राहुल त्यागी ने वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित समस्त बलकर्मियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मौके पर महानिदेशक के  संदेश को पढ़कर सुनाया. महानिदेशक ने अपने संदेश में बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकाकर किया था. इसके परिणामस्वरूप 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) के अनुसार हिंदी को संघ सरकार की राजभाषा घोषित किया गया. संदेश में कहा गया कि हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है. यह केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है. आम बोलचाल की भाषा होने के कारण हिंदी पूरे देश में संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया. इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरकारी कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया. हिंदी को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता का मूल आधार बताते हुए इसके व्यापक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट राहुल त्यागी ने वाहिनी मुख्यालय के समस्त बलकर्मियों को अधिकाधिक हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी समवायों एवं वाहिनी मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!