latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत का सफाई कर्मी घायल

बेटी को बस चढ़ाने लातेहार आ रहा था

लातेहार। नगर पंचायत, लातेहार का सफाई कर्मी रामेश्वर उरांव (33) मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. वर चंंदवा थाना क्षेत्र के बनहरदी ग्राम पंचायत का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी का बस चढ़ाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ  रहा था. उसकी बेटी महुआडांड़ में एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है. जैसे ही वह झरिया डैम पुल के पास पहुंचा विपरित दिशा से आ रही एक कार (जेएच-01इइ- 5586)ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गये. इस दुर्घटना में रामेश्‍वर उरांव के चेहरे पर काफी चोंटे आयी है. सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो सदर अस्‍तपताल में ला कर इलाज के लिए भर्ती कराया और परिजनो को इसकी सूचना दी. बेटी को आंशिक चोटें आयी है. टक्‍कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है. रामेश्‍वर की मोपेड भी क्षति हो गयी है. पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्‍त कर लिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!