लातेहार। एलटी केबल बदलने के कार्य को लेकर शिवपुरी मोहल्ले में कल अर्थात 20 सितंबर को भी बिजली सेवा बाधित रेिगी. इस आशय की जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता ने दी. उन्होंने बताया कि एनसीसी कंपनी द्वारा एलटी केबल रिप्लेसमेंट का कार्य किए जाने के कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. उन्होने मोहल्लेवासियों एवं सभी विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 10:30 बजे से पहले पूरा कर लेने की अपील की है, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. बता दे कि पिछले 18 सितंबर को भी शिवपूरी इलाके में मेटनेंस को ले कर सुबह साढ़े नौ से अपराह्न साढ़े चार बजे तक विद्युत आपूर्ति सेवा ठप थी. 19 सितंबर को भी बिजली सेवा बाधित रही थी, जो शाम मे बहाल हुई.