latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

ग्रामीणोंं ने नशा मुुक्‍त समाज व राष्‍ट्र बनाने का संकल्‍प लिया

लातेहार। मेरा युवा भारत, लातेहार के तत्वावधान में लातेहार प्रखंड के हरखा और लेधपा गांव में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर सीता कुमारी, रीता कुमारी, रिमझिम, अशोक सिंह, धर्मशिला देवी, विनोद सिंह एवं राहुल कुमार सिंह सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत के कर्मचारी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार सिंह दिव्या कुमारी तथा नीरज कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया. उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!