WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथ

रेशमी मेटेलिक के चकला-बाना गेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामसभा की सहमति के बिना गतिविधि का आरोप

बालूमाथ ( लातेहर)। प्रखंड के चितरपुर कोल ब्लॉक क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाए जाने की सूचना के बाद रविवार को विस्थापित एवं प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण रेशमी मेटेलिक कंपनी के चकला-बाना स्थित मुख्य गेट पर पहुंचे और कंपनी की गतिविधियों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि चितरपुर कोल ब्लॉक ओडिशा एलॉयज एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड (OASPL) को आवंटित है. क्षेत्र में पेसा कानून एवं ग्रामसभा के अधिकारों का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा की सहमति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के बिना किसी प्रकार की गतिविधि नहीं की जानी चाहिए. ग्रामीणों के अनुसार, ड्रोन कैमरा उड़ाए जाने की सूचना मिलते ही लोग एकजुट होकर चकला प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचे. ग्रामीणों ने सर्वेक्षण अथवा अन्य गतिविधियों से पहले स्थानीय लोगों को जानकारी देने तथा ग्रामसभा की भूमिका और सहमति को स्पष्ट करने की मांग की.  प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उनके अधिकारों की अनदेखी किए जाने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे.  मुख्य गेट पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पीसी जोशी ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को समझने और स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास करते रहे. वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं आपत्तियों को कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!