WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पीडीजे ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की नैसर्गिक खुबसूरती की मुक्‍त कंठ प्रंशसा की

लातेहार। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने  रविवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया. विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य संतोष कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया. भ्रमण के दौरान पीडीजे श्री सिंह ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं, विद्यार्थियों के अनुशासित वातावरण, आवासीय व्यवस्था तथा परिसर में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. विद्यालय की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की.  उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बनाए गए वातावरण तथा अनुशासन की भी सराहना की. नेतरहाट आवासीय विद्यालय की नैसर्गिक एवं प्राकृतिक सुंदरता की उन्‍होने मुक्‍तकंठ प्रशंसा की. विद्यालय की हरियाली और शांत वातावरण को उन्होंने विद्यार्थियों के अध्ययन एवं मानसिक विकास के लिए अनुकूल बताया.  उन्‍होने विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अनुशासन और बेहतर वातावरण भी महत्वपूर्ण है. प्राचार्य संतोष कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं, विद्यार्थियों की दिनचर्या तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!