Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

गैर सरकारी संकल्प समिति की बैठक में सभापति प्रकाश राम ने दिए कई दिशा निर्देश

लातेहर। झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति की समीक्षात्मक बैठक सभापति सह लातेहार विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस आशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने दी. बैठक में विभिन्न गैर सरकारी संकल्पों एवं जनहित से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान सभापति प्रकाश राम ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष उठाए गए गैर सरकारी संकल्प एवं जनहित के मामले आम जनता से सीधे जुड़े होते हैं. ऐसे मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई की प्रगति से समिति को अवगत कराने का निर्देश दिया. प्रकाश राम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन और समिति के माध्यम से उठाए गए जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके. बैठक में शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन, बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!