लातेहार। सदर प्रखंड के विशुनपुर ग्राम में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ के 43 वें अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी गयी है. अर्थ संग्रह का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है. आयोजन समिति के संतोष पांडेय ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से यह आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न होते आ रहा है. इस वर्ष भी व्यापक तैयारियां की जा रही है. उन्होने बताया कि इस वर्ष अयोध्या के बाल व्यास राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में नवाह्न परायण पाठ एवं संध्या में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. आयोजन की तैयारियों में महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विनयकांत पांडेय, उपाध्यक्ष सर्वेश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष पुरूषोतम पांडेय के अलावा अश्विनी पांडेय, संतोष पांडेय, धीरज पांडेय, दीपक पांडेय व संरक्षक बासुदेव पांडेय, मिलिथेश पांडेय व कमलापति पांडेय आदि सक्रिय हैं. महायज्ञ समिति ने तन-मन व धन से सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.