लातेहार
लातेहार में एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग सचिव का किया गया स्वागत


उन्होंने कहा कि एकल अभियान के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है. समाज के सभी लोगों की सहभागिता से ही अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाया जा सकता है. श्री सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनमें संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया. मौके पर अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद अंचल उपाध्यक्ष मनमोहन राम, अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी नरेश पांडेय, अंचल पूर्व अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, राहुल कुमार, बहादुर, विद्या देवी, सोनम कुमारी आदि मौजूद थे.