Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

झारखंड सरकार से लातेहार टूरिज्‍म को मिला बेस्‍ट इनबाउंड टूर आपरेटर का पुरस्‍कार

लातेहार। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्‍कृति, खेल व युवा कार्य विभाग के द्वरा लातेहार टूरिज्‍म को लातेहार टूरिज्‍म को बेस्‍ट इनबाउंड टूर आपरेटर का पुरस्‍कार प्रदान किया गया है. विश्‍व पर्यटन दिवस के मौके पर यह पुरस्‍कार लातेहार टूरिज्‍म को दिया गया है. झारखंड पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार व पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने उन्‍हें यह पुरस्‍कार प्रदान किया. मौके पर आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार सहित पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इनबांउड टूर आपरेटर वे होते हैं जो पर्यटकों के लिए पर्यटन संबंधी सेवाओं और यात्राओं की व्यवस्था करते हैं. बता दें वर्ष 2013 से झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय लातेहार टूरिज्म ने नेतरहाट, बेतला, महुआडांड़, लोध जलप्रपात सहित राज्य के विभिन्न प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को पर्यटकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. लातेहार टूरिज्‍म के संस्‍थापक गोविंद पाठक ने इस सम्मान को लातेहार टूरिज्म की पूरी टीम के साथ-साथ स्थानीय गाइड, वाहन चालक, होटल व्यवसायी, कलाकार, हस्तशिल्पकार और झारखंड को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया है. लातेहार टूरिज्म के लिए यह सम्मान झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों और स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!