लातेहार
शिवपुरी में 28 सितंबर को साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

लातेहार। शिवपुरी, लातेहार क्षेत्र में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एनसीसी कंपनी द्वारा नए एलटी केबल में कनेक्शन बॉक्स लगाने तथा सर्विस वायर को नए कनेक्शन बॉक्स से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने बताया कि इस कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक शिवपुरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 11 बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।



