mahesh singh banner new nn
लातेहार

नशे की समस्या से निपटने में मीडिया एक प्रभावी साधन: डा चंदन

लातेहार। जिला जनसंपर्क अधिकारी डॉ चंदन ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरूपयोग व नशे की समस्‍या से निपटने में मीडिया एक प्रभावी साधन साबित हो सकता है. उन्‍होने कहा कि पदार्थों का सेवन से न सिर्फ वह इंसान ही प्रभावित नहीं होता है, वरन इससे समाज और राष्ट्र को भी क्षति होती है.

Advetisement

डॉ चंदन गुरुवार को जिला सूचना भवन में मादक पदार्थों के दुष्परिणाम एवं इसके रोकथाम में मीडिया की भूमिका विषय आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. डीपीआरओ ने कहा मादक पदार्थों का सेवन से युवा काफी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की.डा चंदन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर निरंतर अभियान चलाया जाना चाहिए.

Advetisement

वरीय पत्रकार आशीष टैगोर ने कहा कि मादक पदार्थो के दुरूपयोग का प्रभाव केवल किसी व्यक्ति पर अकेले नहीं होता है बल्कि यह सामाजिक स्तर पर भी होता है. इनसे परिवारिक समस्याए भी पैदा हो रही है. मादक द्रव्यों के दुरुपयोग से आर्थिक असुरक्षा, परिवार में हिंसा, समाज में हिंसा और बच्चों की उपेक्षा आदि समस्याएं उत्पन्न हो रही है.

Advetisement

पत्रकार मुकेश कुमार सिंह ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया. संगोष्ठी में अन्‍य विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों ने भाग लिया. वक्ताओं ने बताया कि मीडिया जागरूकता फैलाने, मिथकों को तोड़ने और सही जानकारी प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

Advetisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!