लातेहार। लातेहार पुलिस ने नाबालिग की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही मामले का उदभेदन कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने सदर थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. बता दें कि थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के समीप परसही ग्राम निवासी श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र को गंभीर रूप से घायल अवस्था मे पाया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि नाबालिग को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया गया था और जान मारने की नियत से मुख्य सड़क पर गुजर रही एक हाइवा के नीचे धकेल दिया गया था. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. लेकिन रास्ते मे भी उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ, लातेहार संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था. गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर इस कांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक द्वारा विरोध किया जा रहा था. बदले की भावना से आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की और जान से मारने के इरादे से मुख्य सड़क से गुजर रही हाइवा के नीचे धक्का दे दिया गया था. घायल नाबालिग ने मौत से पूर्व अरबाज आलम का नाम लिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल बरामद किया है.
गिरफ्तार अभियुक्त
अरबाज आलम (21) पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेंदी, थाना व जिला लातेहार
समीर अंसारी (19) पिता नौशाद अंसारी, पता-पनरीबांध, न्यू मुहल्ला चैनपुर, पलामू (वर्तमान पता ग्राम बेंदी, थाना व जिला लातेहार)
कमलेश कुमार सिंह (19) पिता हरिनाम सिंह, ग्राम-पतकी, थाना व जिला लातेहार
जब्त सामान
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
छापामारी दल में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक कामता कुमार, शशि कुमार, रामाकान्त गुप्ता, राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अरविन्द तिवारी तथा तकनीकी शाखा, लातेहार एवं लातेहार थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.