Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

सदर अस्‍पताल की डायलिसिस मशीन खराब, मरीजों हो रही है परेशानी: तिवारी

लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवारको लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होने अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ी एक डायलिसिस मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की. मुलाकात के दौरान प्रवक्ता तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन का ध्यान मरीजों को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित कराया. उन्होंने कहा कि लातेहार जैसे ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले में सदर अस्पताल ही गरीब मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य सहारा है. डायलिसिस मशीन के अचानक खराब हो जाने के कारण किडनी की बीमारी से जूझ रहे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए रांची या अन्य दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा है. इससे मरीजों को न केवल भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ रहा है, बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है.  सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी कौशर ने मामले की संवेदनशीलता को स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी और इंजीनियरों को सूचित कर दिया गया है. उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस मशीन को ठीक करवाकर पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज को लातेहार से बाहर न जाना पड़े.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!