Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

चुनाव आयोग की निष्‍पक्षता पर सवाल उठा कर जनता के बीच भ्रम फैलाना गलत: भाजपा

लातेहार। विशेष गहन पुनरीक्षण  को लेकर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग के हालिया संयुक्त बयान के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई. यह प्रेस कांफ्रेंस लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं भाजपा जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया.  भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से एसआईआर  को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे कई आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में एसआईआर समेत प्रमुख निर्णयों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है. ऐसे में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है. महेश सिंह एवं मुकेश पांडेय ने कहा कि कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर भी विपक्ष की ओर से कई तरह के दावे किए गए.  चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के अनुसार उक्त पत्र किसी नीतिगत निर्णय अथवा एसआईआर की नीति से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित मामला था.  प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने फॉर्म-6 को लेकर चल रही चर्चाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की निर्धारित प्रक्रिया पहले से मौजूद है. उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध रखना चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. श्री पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान के संबंध में गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों और आधिकारिक दस्तावेजों की जांच आवश्यक है. जनता के बीच भ्रम पैदा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है.  नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक सतत लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को अधिक व्यवस्थित एवं अद्यतन बनाना है.  प्रेस कांफ्रेंस में  लोजपा( आर) के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष राकेश दुबे, मंडल अध्यक्ष पिंटू राजक, सांसद प्रतिनिधि शिवमंगल सिंह व  विजय प्रसाद आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!