Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कंट्रोल रूम के बन जाने से जिले की गतिविधियो पर रखी जा सकेगी पूरी नजर: सांसद

लातेहार। अनुमंडल परिसर स्थित नवनिर्मित कंपोजिट कंट्रोल भवन का विधिवत उद्‌घाटन चतरा सांसद कालीचरण सिंह, राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, लातेहार विधायक प्रकाश राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह , उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद एवं गणमान्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. उन्‍होने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण किया तथा फीता काटा. इसके बाद अतिथियों ने नवनिर्मित कंट्रोल भवन का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

मौके पर चतरा सांसद श्री सिंह व राज्‍यभा सांसद श्री राम ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं विभिन्न कार्यों के प्रभावी समन्वय में सुविधा मिलेगी. बहुत ही आधुनिक व व्‍यवस्थित कंट्रोल रूम बनाया गया है, इससे जिले की गति‍धियों को संचालित करने में सहयोग मिलेगा. विधायक प्रकाश राम व रामचंद्र सिंह ने भी कहा कि कंट्रोल रूम के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में काफी मदद मिलेगी. सांसद व विधायकों ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कंट्रोल रूम का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!