Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

वैलिडेशन एक्‍ट रदृ करने की मांग को ले कर सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

लातेहार। झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा लातेहार के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधि मंडल ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम व मनिका विधायक रामचद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है. प्रतिनिधि मंडल में सचिव धनेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान, कोषाध्यक्ष दिलेश्वर भगत व किरण उरांव आदि शामिल थे. प्रधानमंत्री को संबोधित उक्‍त ज्ञापन में वैलिडेशन एक्ट रद्द करने की मांग की गयी है. इसके अलावा  कमिटेड पेंशन की राशि की कटौती 15 वर्ष बदले 11 वर्ष करने, सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में पूर्व की भांति रियायत देने, कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था करने आदि की मांग की गई है. अध्‍यक्ष नारायण प्रसाद ने कहा कि पेंशनर समाज की यह पुरानी मांग है. केंद्र सरकार को इस पर सहानुभूतिपर्वक विचार कर मांगों को पूरा कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सरकारी सेवा देने वाले पेंशनरों को बुनियादी सुविधाओं और राहत का लाभ मिलना जरूरी है.  उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की. मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, विकास भारती के धनजंय कश्‍यप, विष्‍णुदेव प्रसाद व राकेश साहू आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!