Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्‍य लगायें: महेश सिंह

न सिर्फ पौधा लगाना वरन उसकी देखभाल भी आवश्‍यक: संतोष रंजन 

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्‍य लगाने की अपील नगरवासियो से की. उन्‍होने कहा कि पेड़ भी मां के समान है. जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें प्राणवायु, फल, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं. इसलिए पेड़ों की रक्षा करना और अधिक से अधिक पौधे लगाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है. नगर पंचायत अध्‍यक्ष श्री सिंह दो अक्‍टूबर को महात्‍मा गांधी के अवसर पर दुर्गा पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्‍होने आगे कहा कि  पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं.  मौके पर नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया.  उन्‍होने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच पौधारोपण बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि नगर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके. मौके पर वार्ड पार्षद संयुक्‍ता कुंवर, आशा देवी, मुश्‍तरी बीबी, मनोज कुमार गुप्‍ता, मनोज कुमार दास, जयराज कपूर, शब्‍बू परवीन, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डा आंनद कुमार दांगी, लेखापाल संतोष सिंह व राहुल कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर, विनोद राम आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!