लातेहार। काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार को आगामी पूजा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करते हुए सम्मानित किया. समिति के सदस्यों ने उन्हें निमंत्रण पत्र प्रदान कर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. इस अवसर पर समिति के मुख्य यजमान भोला ठाकुर, उपाध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू, सचिव मुकेश सोनी, महामंत्री सह कोषाध्यक्ष सागर कुमार, सह सचिव आयुष धोनी, सचिन अग्रवाल, नागमणि यादव, सोनू राणा, नवनीत ठाकुर एवं गौरव महलका सहित समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. समिति के सदस्यों ने बताया कि काली मंदिर पूजा को लेकर तैयारियां जारी हैं. पूजा कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा विभिन्न लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. सदस्यों ने अधिवक्ता संजय कुमार के सम्मान के दौरान पूजा आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील भी की. अधिवक्ता संजय कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा भारत वर्ष का एक महान पर्व है और इसमें हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए. उन्होने समिति का यथा संभव मदद करने की बात कही.