file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

दिल्‍ली में भाजपा की जीत पर मिठाइयां बांटी, अबीर गुलाल उड़ाया

लातेहार। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की जश्‍न लातेहार में भी मनायी गयी. लातेहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर जीत की बधाई दी.

Advertisement

जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि दिल्‍ली की जनता ने बता दिया है कि पिछले दस सालों में आप आदमी पार्टी की सरकार ने विकास को काई काम नहीं किया. अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा से ही भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त रही है. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्‍यमंत्री समेंत कई विधायक शराब घोटाले में जेल में रहे. दिल्‍ली की जनता सब देख रही थी और इसका जवाब उन्‍होने दिल्‍ली चुनाव में दे दिया.

Advertisement

जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे ने भी दिल्‍ली में आम आदमी की पार्टी की हार को जनता का विकास और सुशासन के प्रति भरोसा का जीत बताया. कहा आम आदमी पार्टी ने पिछले दस सालों में घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं दिया.

Advertisement

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि दिल्‍ली की जनता ने दिखा दिया कि झूठ का पुलिंदा अधिक दिनों तक टीक नहीं सकता है. आप आदमी पार्टी के मुखिया तक इस चुनाव में हार गये.  मीडिया प्रभारी पवन कुमार, रामदेव सिंह, अनिल सिंह, राकेश कुमार शौंडिक, गौरव दास, समृत पासवान,  वीरेंद्र प्रसाद शौंडिक आदि मौजूद थे.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!