लातेहार: नवरंग चौक रेलवे स्टेशन, लातेहार समीप बाचकुम खेल मैदान में आठ अक्टूबर को फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा. फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजू तिर्की युवा समाजसेवी शिरकत करेंगे. आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.