Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

नौ वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए ओपन ट्रायल 12 को लातेहार।

लातेहार। लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुमका जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गांधी मैदान, दुमका में 23 से 25 अक्टूबर तक नौ वीं मिनी (अंडर-14) झारखंड राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (बादशाह सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026) का आयोजन किया जाएगा. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लातेहार जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए बालक एवं बालिका (अंडर-14 वर्ग) जिला वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु 12 अक्टूबर 2026 को दो बजे अपराह्न से लातेहार जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान में बालक एवं बालिका टीम का ओपन सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया है. भाग लेने वाले खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2013 को या उसके बाद हुआ हो. भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ मूल जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक का सर्टिफिकेट, मूल आधार कार्ड (केवल झारखंड राज्य के निवासी मान्य), आधार कार्ड की छायाप्रति तथा हाल ही का एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है. चयन प्रक्रिया के उपरांत चयनित खिलाड़ियों की लातेहार जिला टीम का गठन किया जाएगा. चयनित जिला टीम 23 अक्टूबर 2026 को दुमका के लिए रवाना होगी.  जिला सचिव प्रवीण मिश्रा ने जिले के सभी योग्य बालक एवं बालिका खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ओपन ट्रायल में भाग लें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!