Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

विनय सिंह ने मास्‍टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण में भाग लिया

लातेहार। ब्लड बैंक ईम्पलॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन  सह ब्‍लड बैंक लातेहार के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने असम के गुवाहाटी में आयोजित ट्रैनिंग फॉर ट्रैैैनर (टीओटी) में बतौर मास्‍टर ट्रैनर भाग लिया. यह प्रशिक्षण सात अक्‍टूबर को आयोजित की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के द्वारा ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस के तहत आयोजित किया गया था. श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी रक्त केंद्रों में ई-रक्तकोष पोर्टल के प्रभावी एवं एकरूप उपयोग के लिए क्षमता को मजबूत करना था. प्रशिक्षण के दौरान असम राज्‍य के  स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव डा आई दास ( एसीएस) एवं स्‍वस्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय के उप महानिदेशक डा मेघा प्रवीण ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. श्री सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाग लेने से नई नई जानकारी एवं अनुभव प्राप्त होते हैं.  आपसी समन्वय बेहतर होता है और कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने में मदद मिलती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!