mahesh singh banner new nn
लातेहार

विधवा ने लगाया डायन कह कर मारपीट करने का आरोप

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के डेमू पंचायत की एक  विधवा ने डायन कह कर प्रताडि़त एवं उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. इसे ले कर उन्‍होने सदर थाना को आवेदन सौंपा है जानमाल की रक्षा करने की गुहार लगाई है.

आवेदन में  विधवा भगमनिया मसोमात पति स्‍व सहबू उरांव ने बताया है कि पिछले 11 फरवरी को उसके ही गांव के सिके उरांव, महेंद्र उरांव, मछिंदर उरांव, किरानी उरांव, सहेंद्र उरांव एवं उनकी पत्‍नी सुनीता देवी आदि ने उसे डायन कह कर प्रताडि़त किया.

विज्ञापन

उसके साथ मारपीट की. उसके सिर के बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. उन्‍होने आरोप लगाया है कि उक्‍त लोग अक्‍सर उसे डायन कह कर प्रताडि़त करते हैं. उसने अपने आवेदन में मुहल्‍ला के जवाहर उरांव पर भी उसे डायन कह कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!