लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम इचाक निवासी सहदेव उरांव ने छह साल से लापता अपनी पुत्री सुषमा कुमारी (वर्तमान उम्र लगभग 36 वर्ष) को ढूंढने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग थाना, लातेहार में आवेदन दे कर गुहार लगाया है.
Advertisement
युवती के पिता सहदेव उरांव ने बताया कि 16 सितंबर 2018 को उनकी पुत्री सुषमा कुमारी घर से यह कह कर निकली थी कि वह दिल्ली काम करने जा रही है. लेकिन दिल्ली जाने के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली.
Advertisement
एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग थाना, लातेहार के थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंहा ने बताया कि उक्त युवती के लापता होने के बाद बालूमाथ थाना कांड संख्या 167/ 18 धारा 363/370 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की गई थी. लेकिन नतीजा शून्य रहा. उन्होंने सुषमा के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर थाना को सूचित करने की अपील लोगों से की है.