लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की एक बैठक शुक्रवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में दुर्गा पूजा 2026 की सफलता पर दुर्गा पूजा समिति 2026 के अध्यक्ष उज्जवल कुमार साहू एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया. अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि युवा कमिटि ने बहुत बेहतरीन ढंग से पूजा की. सभी व्यवस्थायें आशानुरूप थी. उन्होने कहा कि जो भी त्रुटि रह गयी है, उसे अगले वर्ष दूर किया जायेगा. बैठक में दुर्गा पूजा 2026 के आय व व्यय की समीक्षा की गयी. सभी देनदारियों का निपटारा किया गया. बैठक में मंदिर के रखरखाव पर भी विचार विमर्श किया गया. इसके अलावा सदस्यता अभियान तेज करने निर्णय लिया गया. सचिव आशीष टैगोर ने सदस्यता शुल्क संशोधित करने का सुझाव दिया.
उन्होने कहा कि कोरोना के पहले सदस्यता अभियान चलाया गया था. कुल 450 सदस्य बनाये गये थे. लेकिन वर्तमान में मात्र दो सौ सदस्य ही सक्रिय हैं. उन्होने सदस्यता अभियान का पुर्नरीक्षण करने की बात कही. इसके अलावा बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, सुधांशु कुमार दुबे, विष्णु कुमार, चंदन प्रजापति, सौरव कुमार, सोनू कुमार, सूरज कुमार, गोविंद कुमार और पारितोष ठाकुर व रेखा देवी आदि मौजूद थे.