file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

राज्‍यसभा सांसद ने सीएसबी बैंक की नई शाखा का किया उदघाटन

लातेहार। झारखंड में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में सीएसबी बैंक लिमिटेड ने लातेहार में अपनी नई शाखा की शुरुआत की है. शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने किया. इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में चेंबर ऑफ लातेहार के अध्‍यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, शाखा प्रबंधक मो दानिश मुराद, परिचालन प्रबंधक सहाना खातून और राज्य प्रमुख प्रवीण मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

अतिथियों ने बैंक की नई शाखा को क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया.  वर्ष 1920 में स्थापित सीएसबी बैंक दक्षिण भारत का एक पुराना निजी क्षेत्र का बैंक है.  बैंक देशभर में 870 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है. डिजिटल बैंकिंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के वित्तपोषण और गोल्ड लोन जैसी सेवाओं में भी बैंक की उपस्थिति है. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि प्रतिष्ठित बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा. इससे स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और छोटे व्यवसायियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी.  कार्यक्रम में आशीष पांडेय, अखिलेश कुमार, पुरुषोत्तमराय, मनीष सिन्हा, भूपेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!