लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को शहर के चटनाही में स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला जनंसपर्क पदाधिकारी डा चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता व अंचल अधिकारी नंद कुमार राम मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उपायुक्त को समिति के द्वारा किये जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपायुक्त को दी. उन्होने बताया कि छठ पूजा पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए साफ सफाई के अलावा विद्युत प्रकाश, ध्वनि आदि की व्यवस्था की जाती है. छठ घाट को व्यवस्थित करने के लिए भी कई उपाय किये जाते हैं. उपायुक्त ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों को इसे ले कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होने छठ पूजा से पहले शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों में साफ सफाई एवं पहुंच पथ को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. मौके पर नगर पंचायत के प्रबंधक राजकुमार वर्मा, धीरज गुप्ता व पिंटू कुमार के अलावा श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के कई सदस्य आदि उपस्थित थे