लातेहार। गढ़वा जाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश नेताओं का लातेहार के होटल यम्मी में स्वागत किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय एवं रोहित कुमार तिवारी उर्फ छोटे ने वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी, पलामू विधायक आलोक चौरसिया तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की उपस्थिति में पार्टी के संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की संगठनात्मक भूमिका के संदर्भ में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे. प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी तथा पलामू विधायक आलोक चौरसिया ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहीं, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह की मौजूदगी ने प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच संवाद को महत्वपूर्ण बनाया. इस दौरान संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया. भाजपा नेताओं का यह दौरा प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय पदा समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा.