Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कार्यों की समीक्षा की

लातेहार। झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति उदय शंकर सिंह शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. यहां पहुंचने पर स्‍थानीय परिषदन भवन में उपायुक्त संदीप कुमार ने सभापति एवं समिति के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति  उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा इससे संबंधित विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई.  बैठक में समिति के  सदस्य एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित थेे. बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. समिति द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से उनके विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों, संचालित योजनाओं तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली गई. समिति ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण की रोकथाम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया. बैठक में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रशासनिक प्रतिबद्धता, विभागीय जवाबदेही तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी  प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक  सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता  सलमान जफर खिजरी, डीएलओ  प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार  दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़  सुलेमान मुण्डरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी  नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  श्रवण राम समेंत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!