Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

कांग्रेसियों की आपस में ही नहीं पट रही और पत्रकारों पर फोड़ा जा रहा है ठीकरा

लातेहार। जिला कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जिला अध्‍यक्ष व पार्टी के अन्‍य कई पदाधिकारियों में आपस में ही खींचतान चल रही है. यही वजह है कि जब पार्टी के दूसरे नेताओं के हवाले से कोई खबर चलती है या छपती है तो जिला अध्‍यक्ष को यह नागवार गुुुुुजरता है और वे अपना खीज (भड़ास) पत्रकारों पर निकालते हैं. ऐसा ही कुछ वाकया शुक्रवार को देखने को मिला. दिल्‍ली के रामलीला मैदान के अखिल भारतीय कांग्रेस के तत्‍वावधान में वोट बचाओ-देश बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. लातेहार से कांग्रेसियों का एक जत्‍था सड़क मार्ग से दिल्‍ली रवाना हो रहा था और इसी खबर का संकलन करने के लिए कुछ पत्रकार पहुंचे थे. इसी दौरान जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने पत्रकारों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि यहां के पत्रकार आल-जाल न्‍यूज चलाता है और निकालता है. श्री यादव का यह मानना था कि कोई खबर उनकी मर्जी एवं उनके बयान से ही चलना चाहिए. पार्टी के किसी अन्य नेता एवं पदाधिकारी के मर्जी एवं बयान से नहीं. असल में पिछले दिनों कांग्रेस के एक ऐसे नेता (जिन्‍होने पिछले 30 सालों से कांग्रेस का झंडा थामे रखा है और किसी दूसरे दल से कांग्रेस में नहीं आये हैं) का बयान प्रसारित हुआ था अखबारों में छपी थी. उस खबर में उन्‍होने उक्‍त रैली हेतुु दिल्‍ली चलने की अपील की थी. जिला अध्‍यक्ष ने इसे अपनी प्रतिष्‍ठा का सवाल बना लिया और पत्रकारों पर अपनी भड़ास निकाल दी. जिला अध्‍यक्ष के इस व्‍यवहार की स्‍थानीय पत्रकारों ने निंदा की है और कहा है कि कांग्रेस जैसे राष्‍ट्रीय पार्टी के जिला अध्‍यक्ष को ऐसा आचरण व पत्रकारों के साथ दुर्व्‍यहार शोभा नहीं देता है.  नाम नहीं छापने के शर्त पर कई वरीय कांग्रेसियों ने भी जिला अध्‍यक्ष के इस आचरण की निंदा की है. हालांकि जिलाध्यक्ष का पक्ष नहीं मिल पाया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!