लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी और युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पलामू जिला प्रभारी साजन कुमार दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली में भाग लेने के लिए शुक्रवार को गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस जन देश की राजधानी दिल्ली रामलीला मैदान पहुचेंगे. राज्य के अलग अलग हिस्से से कांग्रेसजन के अलावा इंडिया गठबंधन के साथी व आमजन दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने कहा लातेहार से एक बस द्वारा और गरीब रथ ट्रेन से लातेहार, बरवाडीह व मेदिनीनगर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे हैं. जबकि प्रमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क मार्ग से रवाना हो चुके हैं. श्री तिवारी और कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके लातेहार जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, प्रदीप कुमार, राजा कुमार आदि मौजूद रहे.