dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
hazi
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

विज्ञानदेव जी महराज के 48 वें जन्‍मदिवस पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट संग्रहित

Blood donation camp organized on the occasion of Vigyandev Ji Maharaj’s 48th birthday; 41 units collected.

लातेहार। विहंगम योग संस्थान जिला लातेहार के लुकूईया आश्रम (चंदवा) में विहंगम योग के सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के 48वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 41 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा. इस अवसर पर जिला परामर्शक विष्णुदेव प्रसाद, विजय प्रसाद, नवाहिर उरांव, बद्री प्रसाद, मिंटू राम, राम नारायण राणा, केदार प्रसाद सहित सैकड़ों गुरु भाई-बहनों का सराहनीय योगदान रहा. वक्ताओं ने कहा कि संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण के लिए समर्पित है. उनके जन्मदिन पर रक्तदान जैसा पुण्य कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है. रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. केदार प्रसाद ने कहा कि हर स्‍वस्‍थ्‍य व्‍यक्ति हर तीन महीने में रक्‍तदान कर सकता है. उन्‍होने अन्‍य लोगों को भी रक्‍तदान के लिए आगे आने की अपील की. मौके पर ब्‍लड बैंक, लातेहार के एलटी बिनय कुमार सिंह मुख्‍य रूप से मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!