dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

बाईपास चौक के मानस पथ में पाइप लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

लातेहार। शहर के बाईपास चौक से मानस पथ की ओर जाने वाली सड़क पर बनारसी साह के घर के पास शहरी जलापूर्ति योजना का पाइप लीक होने के कारण लगातार पानी बह रहा है. पाइप से निकलकर पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे एक ओर पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है. पानी जमा रहने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बिछाए गए पाइप में काफी समय से लीकेज है. इस समस्या की जानकारी नगर पंचायत प्रशासन को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. लोगों ने बताया कि लगातार पानी बहने से बहुमूल्य पेयजल बर्बाद हो रहा है और सड़क की स्थिति भी खराब होती जा रही है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सड़क को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!