dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
hazi
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

 शहीद स्‍मारक नॉक आउट फुटबॉल टुर्नामेंट का फाइनल और नागपुरी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम कल

पूर्व राज्‍यसभा सांसद धीरज साहू और विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह करेंगे शुभारंभ

नितेश कच्छप समेत दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

लातेहार। जिले के महुआडांड़ में प्रखंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला छह नवंबर को होगा. स्थानीय आवासीय विद्यालय स्टेडियम में आयोजित इस फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा किया जायेगा. आयोजन समिति के राज बहादुर सिंह ने बताया कि इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महुआडांड़ एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, सर्किल इंस्पेक्टर समेत प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि, मौजूद  रहेगें. श्री सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें इसमें नागपुरी गायक  नितेश कच्छप उर्फ ब्लैक टाइगर, मजबूल खान, सुमन गुप्ता और बरखा बड़ाईक अपनी प्रस्तुति देगें. दोपहर दो बजे फाइनल मैच खेला जायेगा. फाइनल मैच में  संत जेवियर कॉलेज और केनाटोली की टीमें आमने-सामने होंगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!