WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

देशी कट्टा के साथ पांच अपराधी पुलिस के हत्‍थे चढ़े

लातेहार। बालूमाथ पुलिस  ने एक बड़ी कार्रवाई में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर की गयी है. शनिवार को बालूमाथ थाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में मोहन गंझू, सागर तुरी, कुलदीप गंझू, लक्ष्मण गंझू उर्फ मोटू और एक नाबालिग शामिल हैं.

Advertisement

पुलिस ने इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. उन्‍होने बताया कि उक्‍त लोग एक संगठन बनाकर ईंट भट्ठा के संचालकों से लेवी मांगते थे.  उन्‍होने बताया कि इनमें से कुछ लोगों का अपराधिक इतिहास भी है. ये लोग मारपीट, लूट और लेवी मांगने की घटनाएं शामिल रहे हैं.

Advertisement

दरअसल पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्‍त सूचना पर इनकी गिरफ्तारी के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया था. इसका  नेतृत्व बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी कर रहे थे. पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिंहा, होसेन डांग, विकास कुमार, संतदेव कुमार, अमरवाड़ीह पिकेट एवं मुरपा पिकेट सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. े

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!