lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंड

नाना-नाती पर जानलेवा हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में नाना-नाती के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.  पीड़ित मो इमरान, पिता मो सुलेमान, ग्राम पकरी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार 23 नवंबर को सुबह करीब 11:00 बजे पकरी देवी मंडप, मेन रोड के पास असफाक मियां, पिता अब्दुल माजिद, सदरू मियां, पिता नाजिर मियां, मो शाहिद, पिता अजीम मियां, मो नसीम, पिता स्व जमाल मियां एवं अन्य व्यक्तियों ने उसके एवं उसके नाना आजम मियां, पिता रहीम मियां के साथ बेवजह गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे एवं लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया. आवेदन में कहा गया है कि इस हमले में इमरान और उसके नाना को गंभीर चोटें आई हैं. वहां मौजूद स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर दोनों की जान बच पाई. पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी उक्त व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है.  पीड़ित ने आवेदन के साथ मेडिकल रसीद भी संलग्न किया है और एसपी से उक्त व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!