lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंडलातेहार

एसएसबी का पांच दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

लातेहार। गुमला के कृषि विज्ञान केद्र में सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32 वीं बटालियन के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण युवकों के लिए पांच दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार से किया है.  बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उदघाटन सहायक कमांडेंट (संचार), राजवीर सिंह यादव, वैज्ञानिक (प्‍लांट प्रोटेक्शन) डॉ. अटल तिवारी,  वैज्ञानिक (एनिमल साइंस) डॉ. एनो राई एवं डॉ. विनोद ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया. शिविर में लातेहार के महुआडांड और गारू  प्रखंड के नक्सल प्रभावित गांवों के 30 ग्रामीण युवा भाग ले रहे हैं.  कृषि विज्ञान केंद्र, विकास भारती, गुमला के विशेषज्ञों प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षार्थियों को मुर्गीपालन के विभिन्न पहलुओं, जैसे मुर्गियों की उन्नत नस्लों का चयन, आवास प्रबंधन, संतुलित आहार, टीकाकरण, रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं बायोसिक्योरिटी पालन-प्रबंधन की विधियों के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक तकनीकों से दक्ष बनाया जाएगा. सहायक कमांडेंट ने बताया कि नागरिक कल्‍याण कार्यक्रम के तहत  सशस्त्र सीमा बल द्वारा नक्‍सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, मानव व पशु चिकित्सा शिविर के आयोजन तथा आवश्यक एवं उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!